फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: देवरिया बॉर्डर के पास बिहार पुलिस ने 134 पेटी शराब पकड़ी

Thu, 07 May 2026 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुजुर्ग। देवरिया जिले के बाॅर्डर से महज 50 मीटर की दूरी पर बिहार पुलिस ने सिवान जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के श्रीकलपुर चेकपोस्ट पर बृहस्पतिवार को 134 पेटी शराब से लदे पिकअप को पकड़ी। इस कार्रवाई के दौरान दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया। पिकअप को भी शराब समेत जब्त किया गया है। एक सप्ताह में यह दूसरा बड़ा मामला है, जब देवरिया जिले की सीमा से सटे ही बिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप पकड़ी है।
विज्ञापन

गुठनी के एसओ सुनील कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर श्रीकलपुर चेकपोस्ट पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पश्चिम बंगाल नंबर की पिकअप पहुंची, जिसकी तलाशी ली गई। जांच के दौरान पिकअप में छिपाकर रखी गई शराब बरामद हुई। गिरफ्तार तस्करों की पहचान सिवान जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के बलाउ गांव निवासी ब्रजेश कुमार और अनूप कुमार के रूप में हुई है।
एसओ ने बताया कि बरामद शराब और पिकअप को जब्त कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की खेप कहां से लाई जा रही थी और इसकी आपूर्ति किन क्षेत्रों में की जानी थी।
विज्ञापन


देवरिया की तरफ से जा रही है शराब की खेप
बिहार बाॅर्डर पर पकड़ी जा रही शराब की गाड़ियां देवरिया जिले की तरफ से ही जा रही हैं। दो दिन पहले भी सलेमपुर-मैरवा मार्ग पर बिहार के चेकपोस्ट पर शराब बरामद हुई थी। अब बृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल के नंबर वाली गाड़ी यहां पकड़ी गई है। चर्चा है कि अवैध शराब लदी ये गाड़ियां देवरिया जिले से ही बाॅर्डर पर पहुंच रही हैं और यहां से बिना किसी जांच के बिहार में जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें