फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने ग्राम पंचायत की जमीन से कब्जा हटवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम ने ग्राम पंचायत की जमीन से कब्जा हटवाया
विज्ञापन

रुद्रपुर/पकड़ी बाजार (देवरिया)। ग्राम पंचायत की भूमि पर कब्जा जमाए लोगों के खिलाफ तहसील प्रशासन ने सख्ती दिखाई। दो गावों में पंचायत भवन और सामुदायिक शौचालय के लिए चयनित जमीन पर हुए अवैध निर्माण को बुलडोजर से गिराया गया।
रविवार की सुबह करीब 11 बजे एसडीएम संजीव कुमार उपाध्याय पुलिस बल और बुलडोजर के साथ भलुअनी थाना क्षेत्र के पकड़ी अनिरुद्ध गांव पहुंचे। वहां पंचायत भवन और सामुदायिक शौचालय बनवाने के लिए ग्राम पंचायत की जमीन खाली कराई। गांव के कुछ दबंग ग्राम सभा की सरकारी जमीन पर कब्जा किए थे। दोबारा कब्जा करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। इसके बाद प्रशासनिक अमला लाव लश्कर के साथ भरौली गांव पहुंचा। वहां भी ग्राम सभा की जमीन से अवैध कब्जेदारों को बेदखल किया गया। गांव में भी सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के कारण सामुदायिक शौचालय के निर्माण में अड़चन आ रही है। एसडीएम ने अतिक्रमणकारियों को बेदखलकर मौके पर अवैध निर्माण गिरवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान उन्होंने जद्दुपरसिया गांव में चल रही कंबाइन मशीन को मदनपुर थाने भेजवाकर सीज करवा दी। उन्होंने कहा कि खेत में फसल अवशेष जलाने से रोकने के लिए कंबाइन मशीन को बिना एसएमएस सिस्टम के चलाने पर पाबंदी लगाई गई है। पुलिस को फसल अवशेष जलाने वाले और बिना एसएमएस सिस्टम के कंबाइन मशीन चलाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। सरकारी जमीन पर अवैध रूप से अतिक्रमण करने वालों को बेदखल कर चेतावनी दी गई है, दोबारा अतिक्रमण करने पर एफआईआर दर्ज कराकर जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें