फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में ही चल रहा था अस्पताल, दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में ही चल रहा था अस्पताल, दी तहरीर
विज्ञापन

सलेमपुर। नगर में अवैध अस्पतालों का संचालन नहीं रुक रहा है। इसको लेकर रविवार को एसडीएम ओमप्रकाश बरनवाल ने करीब आधा दर्जन अवैध अस्पतालों पर छापा मारा। इस दौरान एक अस्पताल तो घर में ही चलता मिला। एक अस्पताल में मरीजों का इलाज सही नहीं हो रहा था। अस्पताल को एक महिला चला रही थी, जो छापेमारी देखकर फरार हो गई। छापेमारी की खबर से अवैध अस्पताल संचालकों में हड़कंप मच गया। कई लोग अस्पताल में ताला लगाकर फरार हो गए। एसडीएम ने अस्पताल को सील कर तीन अस्पताल के संचालक के खिलाफ केस दर्ज करने को स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए हैं।
डीएम अमित किशोर के निर्देश पर एसडीएम ओमप्रकाश बरनवाल रविवार दोपहर अवैध अस्पतालों की जांच करने नगर के बस स्टैंड स्थित एक मकान में पहुंचे। जहां मकान के अंदर अवैध तरीके से अस्पताल संचालित किया जा रहा था। एक महिला को भर्ती कर उसे ड्रिप चढ़ाई जा रही थी। यह देख एसडीएम ने अस्पताल संचालक पर नाराजगी जताई। संचालक से कागजात दिखाने को कहे, वह दिखा नहीं सका। इसके बाद टीम नगर के पिपरा मोहन वार्ड में संचालित अस्पताल पर पहुंची। टीम को देख डॉक्टर व संचालक फरार हो गए। अस्पताल की जांच में कोई वैध कागजात नहीं मिले। यहां कार्यरत दो महिला कर्मचारी समेत चार लोगों को हिरासत में ले लिया गया। इस अस्पताल में कुछ दिन प्रसव के दौरान महिला की मौत हो गई थी। इसको लेकर ग्रामीणों ने काफी हंगामा किया था।
विज्ञापन

टीम ने तहसील गेट पर एक प्राइवेट डॉक्टर के यहां छापा मारा। जहां अवैध रूप से दवा की दुकान संचालित मिली। एसडीएम ने तीनों अस्पताल के संचालकों पर मुकदमा दर्ज करने व एक अस्पताल को सील करने का निर्देश दिया। जांच के दौरान सीएचसी के अधीक्षक डॉ. अतुल कुमार, फार्मासिस्ट एसएन यादव, प्रभारी कोतवाल मनोज कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। डॉ.अतुल कुमार ने तीन संचालकों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। एसडीएम ओमप्रकाश बरनवाल ने बताया कि नगर में अवैध अस्पतालों पर छापेमारी की गई है। अभियान चलाकर अवैध रूप से संचालित हो रहे अस्पतालों पर लगाम लगाया जाएगा।
विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती मरीजों को किया गया सीएचसी में शिफ्ट
नगर पिपरा मोहन वार्ड में संचालित हो रहे अस्पताल के मरीजों को सीएचसी में शिफ्ट कराया गया। चुरिया नदौली गांव निवासी रवि की पत्नी शिवांगी का आपरेशन से बच्चा पैदा हुआ था। मनिहारी गांव के शुभावती देवी का आपरेशन हुआ था। फुलवरिया चौराहा की अंजू देवी, बढ़पुरवा की रेहाना खातून, बहियारी बघेल की बिंदू को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां आपरेशन के लिए उनसे बीस-बीस हजार रुपये लिए गए थे। एसडीएम के निर्देश पर सीएचसी के प्रभारी डॉ. अतुल कुमार ने सभी मरीजों को सीएचसी में एंबुलेंस के जरिये शिफ्ट कराया। डॉ. अतुल कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम में ड्यूटी लगने के कारण अस्पताल को अभी सील नहीं किया जा सका है। देर शाम तक सील कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें