तहसील में खाली पड़ा एसडीएम का कार्यालय।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सत्येन्द्र कुमार के तबादले को लेकर दूसरे दिन भी लोगों में चर्चा रही। सोहनाग में माकपा नेताओं ने बैठक कर एसडीएम का तबादला नहीं रूकने पर लोगों के सहयोग से तहसील में अनिश्चित कालीन धरना देने का एलान किया है।
जिले के एक विधायक से किसी बात को लेकर एसडीएम से अनबन होने के बाद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट का बरहज के लिए तबादला कर दिया गया। मंगलवार को तहसील दिवस में आए कमिश्नर पी गुरूप्रसाद के सामने लोगों ने प्रदर्शन किया और तबादला निरस्त करने की मांग की। कमिश्नर ने तबादला रोकने का आश्वासन दिया। दूसरे दिन भी इसको लेकर लोगों के बीच चर्चा रही।
माकपा नेता सतीश कुमार ने कहा कि ईमानदार एसडीएम का तबादला साजिश के तहत कराया गया है। तबादला नहीं रूका तो एक सप्ताह के अंदर क्षेत्रीय लोगों के साथ माकपा नेता तहसील में अनिश्चित कालीन धरने पर बैठेगे। वहीं भाजपा के मंडल अध्यक्ष कन्हैयालाल जायसवाल और हियुवा के तहसील अध्यक्ष विनोद ठठेरा ने भी आंदोलन करने की चेतावनी दी है। सोहनाग में हुई माकपा की बैठक में प्रेमचन्द्र यादव, जावेद हासमी, हरेकृष्ण कुशवाहा, अमजद आदि रहे।