भागलपुर। बरहज के एसडीएम ने बुधवार शाम भागलपुर ब्लॉक मुख्यालय में पहुंचकर मतदाताओं की संख्या और जमा किए गए फार्म की जानकारी ली। जिन बूथों पर फार्म जमा होने की संख्या 50 प्रतिशत से कम पाई गई वहां काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।
एसडीएम ने एईआरओ विनय कुमार सिंह से विस्तृत जानकारी मांगी। लापरवाही बरतने पर संबंधित बीएलओ, सुपरवाइजरों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। एसडीएम बरहज बिपिन कुमार द्विवेदी ने बताया कि बरहज तहसील में 58 प्रतिशत फार्म जमा हो चुके हैं।शत प्रतिशत फार्म जमा कराने के लिए तेजी से कार्य कराया जा रहा है।