फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ से बचाव के लिए मानसून से पूर्व पूरा करा लें निर्माण कार्य : एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
बाढ़ से बचाव के लिए मानसून से पूर्व पूरा करा लें निर्माण कार्य : एसडीएम
विज्ञापन

बरहज। बाढ़ से बचाव के लिए एसडीएम गजेंद्र सिंह ने बुधवार को अधिकारियों के साथ बंधों का निरीक्षण किया। उन्होंने फोन पर संबंधित अधिकारियों से मानसून आने से पूर्व निर्माण कार्य पूरा कराने और जर्जर बंधों को दुरुस्त करा लेने को कहा। अधिकारियों ने बांध पर लगे रेग्युलेटर आदि की भी जांच की।
विज्ञापन

दोपहर करीब साढ़े बारह बजे एसडीएम कटइलवा पहुंचे। जहां नवीन बांध पर हो रहे निर्माण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने कपरवार संगम तट पर भी बांध का निरीक्षण किया। बारिश के पानी की निकासी के लिए लगे रेग्युलेटर के बारे में जानकारी ली। एसडीएम ने कटइलवा के ग्रामीणों और बंधे के किनारे भैंस चराने आए लोगों से नवीन बांध के बारे में पूछताछ की। उन्होंने फोन पर एक्सईएन नरेंद्र जाड़िया और सहायक अभियंता अशोक द्विवेदी से प्रगति की पड़ताल करते हुए समय से पूर्व निर्माण कार्य पूर्ण करा लेने को कहा। जबकि महेन, मोहरा, परसियां-विशुनपुर देवार में बनाए गए पुराने बंधों पर बने चूहे के बिल और बारिश की कटान आदि को ठीक करा लेने के लिए निर्देशित किया। एसडीएम ने बताया कि बरसात के मौसम में आने वाली बाढ़ के मद्देनजर बंधों का निरीक्षण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें