फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दो गरीब बच्चों का एसडीएम ने स्कूल में कराया दाखिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। तहसील में फरियाद लेकर आए मईल निवासी अभिमन्यु पुत्र स्व. रामचंद्र ने एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी से बच्चों को अच्छी शिक्षा दे पाने में असमर्थता जताई। इस पर एसडीएम ने उनकी बेटियां शानवी और शानू का बृहस्पतिवार को स्कूल में दाखिला कराया। बच्चों की पढ़ाई की जिम्मेदारी भी उठाने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

मईल निवासी अभिमन्यु की दो बेटियां शानवी और शानू हैं। अभिमन्यु का अपने भाइयाें से विवाद चल रहा है। वह बृहस्पतिवार को एसडीएम के सामने पेश हुए। पारिवारिक दुखड़ा सुनाते हुए उन्होंने बच्चों को पढ़ाने असमर्थता जताई। एसडीएम ने हलका कानूनगो साहबदयाल को बुलाकर दोनाें बच्चियों का एक स्कूल में दाखिला कराने के लिए निर्देशित किया। बच्चों के दाखिला से लेकर पढ़ाई तक का सारा खर्च स्वयं भुगतान करने के लिए कहा। एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी ने बताया कि फरियादी द्वारा बच्चों को पढ़ा पाने में असमर्थता जताई गई। इस पर बच्चों का स्कूल में दाखिला कराते हुए पढ़ाई की जिम्मदारी लिया हूं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें