फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: स्काउट मास्टर और गाइड हुए प्रशिक्षित, स्कूलों में छात्रों को देंगे जानकारी

Tue, 19 Nov 2024 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। जिले के माध्यमिक स्कूलों में स्काउट और गाइडिंग को बेहतर तरीके से लागू करने की तैयारी है।
विज्ञापन

इसके लिए स्काउट मास्टर व गाइड कैप्टन को प्रशिक्षित किया जा रहा है। सोमवार से जीआईसी सभागार में दो दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ भी हो गया। इसके बाद प्रशिक्षित शिक्षक छात्र-छात्राओं को इस विधा में पारंगत बनाएंगे। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे छात्र-छात्राओं को बेहतर नागरिक बनाने में सहायता मिलेगी।
विज्ञापन

प्रादेशिक मुख्यायुक्त डॉ. प्रभात कुमार तथा सीडीओ व जिला मुख्यायुक्त के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक की देखरेख में जीआईसी सभागर में भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश के जनपदीय इकाई की ओर से स्काउट मास्टर व गाइड कैप्टन की कार्यशाला आयोजित हुई। इसमें उन्हें स्काउट गाइड, प्रगतिशील प्रशिक्षण, टोली नायक प्रशिक्षण, दल नायक प्रशिक्षण, यूनिट लीडर प्रशिक्षण, योजनाएं, दल पंजीकरण एवं स्काउट मास्टर/ गाइड कैप्टन के अधिकार पत्र एवं चार, पांच व छह दिसंबर को आयोजित जनपदीय स्काउट गाइड रैली के बारे में चर्चा की गई। मुख्य वक्ता सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त नौशाद अली सिद्दीकी ने कहा कि स्काउट / गाइड गतिविधियों के संचालन में यूनिट लीडर का प्रशिक्षित होने के साथ- साथ अधिकार पत्र धारी होना आवश्यक है। इसलिए आप समस्त स्काउट मास्टर/ गाइड कैप्टन जिला संस्था के पास यूनिट पंजीकरण के साथ– साथ अधिकार पत्र के लिए आवेदन अवश्य कर देें। जिला आयुक्त स्काउट कैप्टन हरिकेश सिंह ने कहा कि स्काउट गाइड का उद्देश्य बच्चो को अच्छा नागरिक बनाना है। स्काउट गाइड उद्देश्य की पूर्ति के लिए बच्चों को स्काउट गाइड की शिक्षा देना अति आवश्यक है। जिला आयुक्त गीता कुमारी ने कहा कि यूनिट लीडर इस बात पर विशेष रूप से ध्यान दें कि उन्हें प्रशिक्षित कर राज्यपाल पुरस्कार एवं राष्ट्रपति पुरस्कार दिलाया जा सके। जिला सचिव आशुतोष शाह ने अतिथियों का स्वागत किया। जिला संगठन आयुक्त नरसिंह कुमार सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया । इस दौरान जिला आयुक्त एडल्ट रिसोर्स डाॅ. सीमा पाठक, राजेश कुमार पांडेय, अशोक सिंह त्यागी, अजय बहादुर सिंह, अभिषेक पांडेय, चंद्रभूषण सिंह, देवव्रत पांडेय, गुरु प्रकाश मिश्रा, सिद्धांत प्रताप, रिंकी सिंह आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें