फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, युवक की मौत

Tue, 19 Nov 2024 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
पैकोली। सुरौली थाना क्षेत्र में रविवार की रात को बरात जा रहे युवक की बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा युवक घायल हो गया। उसका इलाज मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।गौरी बाजार थाना क्षेत्र के धनौती गांव के रहने वाले ओमकार प्रजापति 36 पुत्र दीनानाथ अपने चाचा भीम प्रजापति के लड़के की बरात में शामिल होने के लिए सुरौली थानाक्षेत्र के एक गांव में जा रहा था। साथ में गोरखपुर के झंगहा निवासी उसके मामा का लड़का आनंद भी पीछे बाइक पर बैठा था। दोनों अभी बरात से कुछ दूर पहले ही पहुंचे थे कि अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में ओमकार की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा आनंद गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार में मातम छा गया। मृतक के तीन बच्चे हैं। वह प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। वहीं घायल का इलाज मेडिकल काॅलेज गोरखपुर में चल रहा है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें