फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: स्काॅर्पियो ने बाइक सवारों को कुचला, एक की माैत, दो घायल

Sat, 15 Feb 2025 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीबाजार। गोरखपुर-देवरिया फोरलेन पर थाना क्षेत्र के नायरा पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार स्काॅर्पियों ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार तीनों युवक हवा में उछलते हुए सड़क पर जा गिरे। फिर स्कार्पियो चालक बाइक सवार दो युवकों को रौंदते हुए आगे निकल गया। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों के सहयोग से घायल युवकों को सीएचसी गौरी बाजार भिजवाया, जहां से डाॅक्टर ने मेडिकल कॉलेज देवरिया फिर बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

खुखुंदू थाना क्षेत्र के बतरौली पांडेय गांव निवासी शिवम पांडेय (22) गोरखपुर गए थे। वहां से वह गांव निवासी राहुल पांडेय और प्रियांशु पांडेय के साथ शुक्रवार को घर तिलक समारोह में शामिल होने आ रहे थे। बाइक राहुल पांडेय चला रहा था। बताया जा रहा है कि बाइक लेकर राहुल पांडेय गौरी बाजार के रामपुर चौराहे से एक किमी पहले नायरा पेट्रोल पंप के पास ही पहुंचा था कि तेज रफ्तार से आ रही स्कार्पियो ने पीछे से टक्कर मार दी।
सड़क पर गिरने के बाद स्कार्पियो चालक शिवम और राहुल को रौंदते हुए आगे बढ़ गया। शिवम पांडेय की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि राहुल पांडेय (23) और प्रियांशु पांडेय (21) गंभीर रुप से घायल हो गए। राहुल की भी बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में हालत नाजुक बनी हुई है। एसओ ने बताया कि दुर्घटना के बाद स्कार्पियो लेकर चालक वाहन लेकर फरार हो गया है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें