फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन

रामपुर कारखाना। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रामपुर कारखाना में बुधवार को राष्ट्रीय आविष्कार के अंतर्गत विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार राय ने किया। सरस्वती वंदना डीएलएड प्रशिक्षु अनामिका विश्वकर्मा व स्वागत गीत अद्वितीय उपाध्याय, रजनी पांडेय और प्रतिभा सिंह ने प्रस्तुत किया। बीएसए ने कहा कि जनपद स्तर पर उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों में विज्ञान विषय में जिज्ञासा आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने, करके सीखने, वैज्ञानिक मनोवृत्ति का विकास करने, प्रयोग के अवसर उपलब्ध कराने तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। इसमें जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। मूल्यांकन समिति में अनिल त्रिपाठी, जिला समन्वयक राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस, सीमा देवी प्रवक्ता डायट, गोविंद सिंह प्रवक्ता जीआईसी, डॉ. प्रसून सिंह प्रवक्ता डायट ने विद्यार्थियों के मॉडल का मूल्यांकन किया। जनपद स्तर पर दस विज्ञान मॉडलों का चयन कर उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन उपेंद्र उपाध्याय एसआरजी देवरिया ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें