देवरिया। जिले के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक व उच्च शिक्षा से जुड़े स्कूल-कॉलेज विद्यार्थियों का ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री आईडी बनाने में रूचि नहीं दिखा रहे है। दो माह बीतने के बाद करीब 20 प्रतिशत ही यह बन पाई है।
जिले में वर्तमान में 4.75 लाख छात्र-छात्राएं विभिन्न स्कूल-कॉलेजों में अध्ययनरत हैं। बीएसए ने इस संबंध में बीईओ सहित संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखकर इस ओर ध्यान दिलाया है। इधर भलुअनी के खंड शिक्षा अधिकारी ने अपने क्षेत्र के विद्यालयों को नोटिस जारी कर इस संबंध में जवाब मांगा है।
वर्तमान में जिले में प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक व उच्च शिक्षा से जुड़े स्कूल-कालेजों की संख्या 4091 है, जिसमें चार लाख 75 हजार 804 छात्र-छात्राएं अध्ययरत हैं। अभी तक महज 124096 यानी 30 प्रतिशत से कुछ अधिक ही छात्र-छात्राओं का ही अपार आइडी सुजित हो सका है।
इसके लिए सभी अभिभावकों, माता-पिता से सहमति पत्र भी लिखित रूप से प्राप्त किया जा रहा है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा की तरफ से सितंबर में ही यू-डायस प्लस पोर्टल के माध्यम से अपार आइडी सृजन किए जाने के निर्देश दिए गए थे। भलुअनी के खंड शिक्षा अधिकारी ने अपने क्षेत्र के विद्यालयों को नोटिस जारी किया है। जिले में प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक व उच्च शिक्षा से जुड़े स्कूल-कालेजों की संख्या 4091 है।