नेशनल स्काॅलरशिप पोर्टल पर स्कूलों ने नहीं किया डाटा अपलोड, अंतिम तारीख आज
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिले के 79 विद्यार्थियों का भविष्य अधर में लटक गया है। इन्होंने नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर विवरण अपडेट नहीं किया है। जिला विद्यालय निरीक्षक शिवनारायण सिंह ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित स्कूलों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। यदि 15 सितंबर तक विद्यार्थियों का विवरण पूरा नहीं किया जाता है तो स्कूलों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
कई स्कूल छात्रों के डेटा को पोर्टल पर अपलोड करने में देरी कर रहे हैं। जिससे छात्रों को मिलने वाली छात्रवृत्ति खतरे में पड़ गई है। इन छात्रों का डेटा स्कूलों ने अपडेट नहीं किया। जबकि यह बच्चे लगातार कक्षाएं पास कर छात्रवृत्ति जारी करने के मानकों पर खरा उतर रहे हैं और पात्र हैं। जिन छात्रों ने नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर अपने आवेदन अधूरे छोड़े हैं। उन्हें 15 सितंबर तक अपनी जानकारी पूरी करने का अंतिम अवसर दिया गया है। डीआईओएस ने नोडल अधिकारियों और प्रधानाचार्यों से हर हाल में अंतिम तिथि तक डेटा अपडेट करने का निर्देश दिया है।
...
कोट
नेशनल स्काॅलरशिप पोर्टल पर जिन विद्यार्थियों का विवरण अपडेट नहीं हुआ है। उनके स्कूलों और ब्लाक के नोडल अधिकारियों को चेतावनी दी गई है।
शिवनारायण सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक