फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: युवक को दौड़ाकर पीटने के 28 आरोपियों पर केस दर्ज

Sun, 14 Sep 2025 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। शहर के पोस्टमार्टम हाउस रोड पर एक दिन पहले युवक की पिटाई करने के आरोपी भाटपारानी के पूर्व विधायक योगेद्र सिंह सेंगर के पुत्र सूरज सिंह सेंगर समेत 28 लोगों पर पुलिस ने रविवार को केस दर्ज कर लिया है। विवाद की वजह आपसी गुटबाजी बताई जा रही है। पुलिस की कार्रवाई के बाद आरोपी भाग गए, जिस युवक की पिटाई हुई वह अंडा फार्म संचालक बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार बिहार के गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के लामीचौर गांव निवासी गोविंद सिंह, काफी दिनों से शहर के दानोपुर उत्तरी भटवलिया में रहते हैं। शनिवार को वह शहर के कचहरी चौराहा से पोस्टमार्टम हाउस की ओर जाने वाली सड़क से बाजार जा रहे थे। आरोप है कि इस दौरान बाइक सवार युवक पहुंचे और गोविंद सिंह की पिटाई असलहा के बट, फाइटर से करने लगे। इससे चाय के दुकान के पास अफरातफरी मच गई थी।
विज्ञापन

चाय दुकानदार की कईं कुर्सियां भी मनबढ़ों ने तोड़ दी थीं। पुलिस इस मामले में बरियापुर थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर निवासी अमर सिंह, आकाश सिंह, भटवलिया निवासी मोनू सिंह, भटवलिया निवासी अजीत यादव, भटवलिया निवासी शोभित सिंह, भटवलिया निवासी अतुल यादव, पूर्व विधायक योगेंद्र सिंह सेंगर के बेटे सूरज सिंह सेंगर और 20 अज्ञात लोगों पर मारपीट समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक के बेटे पर साजिशकर्ता का आरोप आरोपी ने लगाया है। आरोप है कि शुक्रवार को सूरज सिंह सेंगर ने गोविंद सिंह को फोन कर जान से मरवाने की धमकी दी थी। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
पुलिस वायरल वीडियो की मदद से अज्ञात आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।कोतवाल विनोद सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें