फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलक झपकते ही नदी में डूब रहे युवकों की जान बचाई

Thu, 14 Jun 2018 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
विज्ञापन
नदी में डूब रहे लोगों को बचा कर बाहर निकालती एनडीआरएफ की टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रुद्रपुर। नरायपुर गांव के गोर्रा नदी में डूब रहे दो युवकों के बचाओ की आवाज सुन पलक झपकते पहुंची एनडीआरएफ की दो मोटर बोटों से कई जवानों ने नदी में छलांग लगा दिया। उन्होंने बचाव तकनीकी का प्रयोग कर दोनों युवकों की जान बचा ली। इस नजारे को देखने के लिए नदी के दोनों किनारे पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुटी थी। दरअसल, बृहस्पतिवार को गोर्रा नदी के किनारे राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देश पर जिला आपदा प्रबंधन की ओर से आपदाओं से निपटने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया था। 
विज्ञापन

इस दौरान नदी में डूब रहे लोगों को बचाने, पानी में चारों तरफ से घिरे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने। बाढ़ प्रभावित इलाके के लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाने का एनडीआरएफ और जिला आपदा प्रबंधन की टीम ने पूर्वाभ्यास किया। फायर बिग्रेड की टीम ने आग लगने पर उससे घिरे लोगों को बचाने का प्रदर्शन किया। उन्होंने आग से निपटने का तरीका भी बताया।
डीएम सुजीत कुमार की मौजूदगी में  एनडीआरएफ की टीम के साथ क्षेत्रीय लोगों ने नदी में आपदा से निपटने का अभ्यास किया। डीएम ने कहा कि जिला आपदा प्रबंधन टीम गांव के अधिकांश लोगों को ट्रेंड कर रही है। विषम परिस्थियों में धैर्य और तकनीकी आपदा में जान बचाने में कारगर है। संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के हर गांव में लोगों को प्रशिक्षण देकर आपदाओं से निपटने के योग्य बनाया जाएगा। इस अवसर पर एसपी रोहन पी कनय, एडीएम सीताराम गुप्त, एसडीएम संजीव कुमार यादव, सूर्यभान गिरि, राहुल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें