फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 1500 मीटर दौड़ में सतवीर और आंचल अव्वल

Thu, 04 Sep 2025 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
जिलास्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में विजेता ​खिलाड़ी
विज्ञापन
रविंद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुई जिला स्तरीय प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जूनियर बालक-बालिकाओं की जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को रविन्द्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ। इसमें 101 बालक और 56 बालिकाओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। 1500 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में सतवीर प्रसाद और बालिका वर्ग में आंचल पासवान विजेता रहे।
प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला क्रीड़ाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर किया। प सौ मीटर दौड़ के बालक वर्ग उमा शंकर यादव प्रथम, सतीश द्वितीय और शाहिद तृतीय स्थान पर रहे। 100 मीटर बालिका वर्ग में रंजना यादव प्रथम, मनीषा द्वितीय और करीना कुमारी तृतीय रहीं। 200 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में उमांशकर प्रथम, शमशाद अंसारी द्वितीय और सतीश तृतीय स्थान रहे। 200 मीटर दौड़ में रंजना यादव प्रथम, ज्योति सिंह द्वितीय औरकरीना कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

400 मीटर शमशाद अंसारी प्रथम, मारकण्डेय गुप्ता द्वितीय, निर्भय सिंह तृतीय स्थान पर रहे।
400 मीटर में ज्योति सिंह प्रथम, आंचल निषाद द्वितीय, रोशनी निषाद तृतीय स्थान पर रहें। 800 मीटर आशीष नाथ सिंह ने प्रथम, करन गुप्ता द्वितीय, विश्वजीत चौहान तृतीय, 800 मीटर दौड़ में दीपा प्रथम, काजल पासवान द्वितीय और रोशनी निषाद तृतीय रहीं 1500 मीटर वर्ग सतवीर प्रसाद प्रथम, धीरज यादव तृतीय, सन्नी यादव तृतीय स्थान पर रहीं। 1500 मीटर दौड़ में आंचल पासवान प्रथम, प्रियंका द्वितीय और प्रीति चौरसिया तृतीय स्थान पर रहीं।
वाॅक रेस में संदीप प्रसाद प्रथम, अनूप द्वितीय और शाहिद अंसारी तृतीय स्थान पर रहीं। वाॅक रेस बालिका वर्ग में सोनाली प्रथम, प्रीति द्वितीय और अर्चना प्रजापति तृतीय स्थाान पर रहीं। हाई जंप
में बालक वर्ग में आदित्य यादव प्रथम, मारकण्डेय गुप्ता द्वितीय और अनूप कुमार तृतीय स्थाान पर रहे। हाई जंप बालिका में अंकिता प्रजापति, जिज्ञासा शर्मा द्वितीय स्थान, रेखा तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

लांग जंप बालक वर्ग में निर्भय सिंह, आदित्य यादव द्वितीय और संचिन गौैड़ तृतीय स्थान पर रहे। लांग जम्प में अंकिता प्रथम, अर्पिता चौहान द्वितीय और अथिया तृतीय स्थान पर रहीं। ट्रिपल जम्प में बालक वर्ग में सचिन गौड़ प्रथम, अनुभव कुमार द्वितीय, नितिन तृतीय स्थान पर रहे। ट्रिपल जम्प बालिका वर्ग में अर्पिता चौहान प्रथम, ज्योति प्रसाद द्वितीय और आर्या त्रिपाठी तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें