फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बरहज में पीछे हटने लगी सरयू, कटान तेज

Tue, 09 Sep 2025 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
बरहज के परसियां देवार में कटान कर रही नदी 
विज्ञापन
बरहज। दो दिन से सरयू नदी पीछे हट रही है। सोमवार को जलस्तर में करीब 15 सेमी की कमी दर्ज की गई। परसियां देवार क्षेत्र में नदी करीब तीन किमी तक नदी कटान कर रही है। इससे नदी पार के गांव के लोगों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

थाना घाट पर बने मीटर गेज पर सरयू खतरे के निशान 66.50 से 1.05 मीटर ऊपर 67.55 मीटर पर बहने लगी थी। इस समय 67.30 मीटर पर बह रही है। नदी का जलस्तर थमने का नाम नहीं ले रहा था। अब जलस्तर में हो रही कमी से सरयू पार दियारा क्षेत्र में निर्माणाधीन मोहन सेतु से पूरब करीब तीन किमी तक नदी बेतहाशा कटान कर रही है। इससे कृषि भूमि नदी में विलीन हो रही है। एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी ने बताया कि जलस्तर में कमी आई है। कटानरोधी कार्य के लिए बाढ़ खंड विभाग को निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें