फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सरदारनगर की टीम ने देवांश एकेडमी को हराया

Sat, 28 Dec 2024 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। देवांश एकेडमी के तत्वावधान में चल रहे प्रथम श्री चतुर्भुजी नारायण क्रिकेट कप प्रतियोगिता का तीसरा मैच शुक्रवार को सरदार नगर मजीठिया एकेडमी व देवांश एकेडमी देवरिया के बीच खेला गया। इसमें 161 रन का लक्ष्य सात विकेट खोकर सरदारनगर की टीम ने हासिल कर लिया।
विज्ञापन

शानदार गेंदबाजी करने वाले शशांक को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। बगहा मठिया ग्राउंड पर टाॅस जीत देवांश एकेडमी टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 40 ओवर के मैच में 33 ओवर में 160 रन का स्कोर बनाया। जिसमें लकी यादव ने 58 गेंद में 39, अभिषेक मिश्रा 14 रन का योगदान दिया। विपक्षी टीम की ओर से शशांक ने सर्वाधिक तीन विकेट हासिल किए। कृष्णा को दो, भीम यादव, अर्जुन यादव, रोहन मंजीत को एक-एक विकेट हासिल हुआ। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी सरदारनगर मजीठिया क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 35.2 ओवर में ही सात विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। जिसमें इमरान अली ने 34, संजीव 31 और भीम यादव ने 21 रन की पारी खेली। जिसमे देवांश क्रिकेट एकेडमी की तरफ से अब्दुल अजमत, लकी यादव, अभिषेक मिश्रा ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें