फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: विवाहिता प्रेमी के साथ भागी, पति के पास भेज रही अश्लील वीडियो

Sat, 28 Dec 2024 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता प्रेमी संग साठ हजार रुपये और जेवरात लेकर फरार हो गई। घरवालों ने केस दर्ज कराया तो अब प्रेमी के साथ तरह-तरह का अश्लील वीडियो बनाकर पति के पास इंस्टाग्राम के जरिए भेज रही है। पति ने फिर से पुलिस से गुहार लगाई है कि विवाहिता उसके साथ ऐसा व्यवहार न करे। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक की शादी भटनी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती के साथ हुई है।
विज्ञापन

विवाहिता का बिहार के सिवान जिले के रहने वाले एक युवक से चक्कर चलता था। आरोप है कि करीब एक माह पहले विवाहिता प्रेमी को ससुराल बुलाकर उसके साथ फरार हो गई। विवाहिता अपने साथ साठ हजार रुपये नकदी और सारा जेवरात लेकर गई है। सास की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर कार्रवाई कर रही है। हालांकि विवाहिता इन दिनों लगातार प्रेमी के साथ मिलकर अश्लील वीडियो बनाकर उसका क्लिप पति के इंस्टाग्राम पर भेज रही है। पति ने परेशान होकर फिर से पुलिस से गुहार लगाई है। एसओ दिग्विजय सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर विवाहिता की तलाश की जा रही है। जल्द ही लोकेशन ट्रेस कर उसे पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें