फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: भागलपुर में सरयू का रुख नरम, बाढ़ का खतरा टला

Wed, 16 Jul 2025 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
भागलपुर में कम होता जलस्तर।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भागलपुर। सरयू नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। 48 घंटे तक अपने बढ़ाव से तटवर्ती इलाकों के लोगों की नींद उड़ाने वाली सरयू के जलस्तर में सोमवार की सुबह एक सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से घटाव शुरू हुआ था।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह से दो सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से जलस्तर में घटाव शुरू हो गया है। इससे बाढ़ का खतरा टलता नजर आ रहा है।
केंद्रीय जल आयोग तुर्तीपार के अनुसार, मंगलवार की शाम छह बजे नदी का जलस्तर 62.42 मीटर रिकार्ड किया गया। यह लाल निशान 64.10 मीटर से 1. 68 मीटर कम है। मंगलवार की सुबह से नदी में करीब दो सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से कमी हो रही है। बरहज संवाद के अनुसार, पिछले 24 घंटे में सरयू और राप्ती नदी के जलस्तर में 10-10 सेमी की कमी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें