फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवागत एसपी संकल्प शर्मा ने पदभार ग्रहण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
नवागत एसपी संकल्प शर्मा ने पदभार ग्रहण किया
विज्ञापन

देवरिया। राजस्थान के रहने वाले आईपीएस संकल्प शर्मा ने जनपद के 77वें पुलिस कप्तान के रूप मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया। कानपुर में पुलिस उपायुक्त रह चुके एसपी ने कहा कि माफियाओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पदभार ग्रहण करने के बाद शाम को एसपी ने सभी पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि किसी भी दबाव में आकर कार्य करने की जरूरत नहीं है। थाने पहुंचने वाले सभी पीड़ितों को न्याय मिलना चाहिए। सभी एसओ थाने पहुंचने वाले सभी फरियादियों को ध्यान सुनकर उनकी समस्या का समाधान किया जाना चाहिए। नवागत एसपी ने पूरे जनपद के बारे में जानकारी भी ली। मदनपुर में हुई घटना के पर्दाफाश के निर्देश दिए। संकल्प शर्मा इससे पहले बस्ती, बदायूं, आजमगढ़ में पुलिस अधीक्षक रह चुके हैं। नवागत एसपी मूल रूप से जयपुर के हैं, वह एसपी 2012 बैच के आईपीएस अफसर हैं। एमटेक करने के बाद पुलिस सेवा में आए हैं। पत्नी शानिली अग्निहोत्री भी हिमाचल प्रदेश कैडर की आईपीएस अफसर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें