फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: संजीवनी एप से घर बैठे मिलेगी इलाज की सुविधा, डॉक्टर देंगे ऑनलाइन सलाह

Tue, 14 Apr 2026 11:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। जिले के सरकारी अस्पतालों में टेलीमेडिसिन सेवा बंद होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अब ई-संजीवनी एप पर फोकस बढ़ा दिया है। मरीजों को घर बैठे चिकित्सकीय सलाह उपलब्ध कराने के लिए सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर इस व्यवस्था को तेजी से अपडेट किया जा रहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जा रही है और हर महीने इसकी समीक्षा भी की जाएगी। सीएमओ डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने सभी अधीक्षकों को ई-संजीवनी व्यवस्था को जल्द से जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।
जिले के सलेमपुर, लार, गौरी बाजार, रुद्रपुर, भटनी, भाटपार रानी और बरहज समेत सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के साथ-साथ आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर ई-संजीवनी सेवा को अपडेट किया जा रहा है। इसके तहत हर महीने यह भी आकलन किया जाएगा कि कितने मरीजों को इस प्लेटफॉर्म के जरिए उपचार मिला।इसके अलावा उप स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात एएनएम और सीएचओ मरीजों का पंजीकरण कर उन्हें विशेषज्ञ डॉक्टरों से ऑनलाइन जोड़ेंगी। जरूरत पड़ने पर वीडियो कॉल के माध्यम से भी मरीजों की स्थिति का आकलन किया जाएगा। चिकित्सकों के सलाह के बाद मरीजों या उनके परिजनों को दवा लेने के लिए मरीजों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाना होगा।
विज्ञापन

..................
कोट
ई-संजीवनी एक डिजिटल स्वास्थ्य सेवा प्लेटफॉर्म है, जिसके जरिए मरीज डॉक्टरों से ऑनलाइन सलाह ले सकते हैं। इससे अस्पतालों में भीड़ कम होगी। सभी केंद्रों पर यह व्यवस्था शुरू कराई जा रही है और हर महीने इसकी समीक्षा भी होगी।
विज्ञापन

डॉ. अनिल कुमार गुप्ता, सीएमओ देवरिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें