ग्रामीण सफाई कर्मियों ने प्रधानमंत्री को भेजा खून से लिखा खत
देवरिया। पुरानी पेंशन बहाली सहित पांच मांगों को पूरा करने के लिए ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने शनिवार को खून से लिखा पत्रक प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को रजिस्ट्री किया।
उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले सफाईकर्मी दोपहर 12 बजे विकास भवन परिसर में जमा हुए। मांगो के समर्थन में नारेबाजी की। मांग पूरा होने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान किया। जिलाध्यक्ष मनोज राजभर ने कहा कि सरकार हमारी मांग नहीं मानती तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। मंत्री रामचंद्र प्रसाद ने कहा कि सफाई कर्मियों की सेवा नियमावली अविलंब बना जाए। प्रांतीय उपाध्यक्ष शौकत अली ने कहा कि सरकार सफाई कर्मियों की पदोन्नत्ति शीघ्र करे वर्ना पांच जनवरी को विधानसभा का घेराव किया जाएगा। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष मोहन शर्मा, रामचंद्र प्रसाद, इरशाद अली, निरंजन प्रसाद, दयालदास, रमेश कुमार, मोहनलाल शर्मा, जगदीश चौरसिया, मुन्ना बासफोर, जयकिशुन, राकेश कुमार, हरेंद्र राजभर, सुजीत कुमार, रामहर्ष प्रसाद, सैय्यद अली, अजय प्रकाश धर द्विवेदी, संजय गौतम आदि मौजूद रहे।