फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर के प्रज्वल बने एयर फोर्स में फाइटर पायलट

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर के प्रज्वल बने एयर फोर्स में फाइटर पायलट
विज्ञापन

रुद्रपुर। देवरिया जिले की माटी में देशभक्ति का जज्बा कूट कूट कर भरा है। कुन्नुर हेलीकॉप्टर हादसे में ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की शहादत के बाद रुद्रपुर की माटी अपने सपूत प्रज्वल पांडेय पर इतरा रही है।
विज्ञापन

वरुण के पैत्रिक गांव कन्हौली से सटे एकला मिश्रौलिया के रिटायर्ड शिक्षक श्रीराम पांडेय का पोता प्रज्वल पांडेय की 16 दिसबंर को हैदराबाद की एयर फोर्स अकादमी में कसम परेड हुई। उन्हें फायटर पायलट का कमीशन मिला है। क्षेत्रवासियों ने प्रज्वल के फायटर पायलट बनने पर खुशी जताई है। 18 वर्ष की उम्र में फ्लाइंग अफसर बने प्रज्वल के पिता अनिल पांडेय थल सेना में ब्रिगेडियर हैं। वह पश्चिमी बंगाल के वर्धमान जिले में एनसीसी के डीजी पद पर तैनात हैं। बेटे की कसम परेड में शामिल होकर लौटे ब्रिगेडियर अनिल पांडेय ने कहा कि उनका परिवार कोर ग्रुप है। उनके भाई भी एयर फोर्स में हैं। बेटे के फायटर पायलट बनने पर उन्होंने कहा कि फौजी के लिए देश सेवा सबसे बड़ा धर्म है। वह प्रज्वल के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। फाइटर पायलट बनने पर प्रज्वल के चाचा महातम पांडेय, विजय पांडेय, राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद, संतोष पांडेय, दिनेश पांडेय, अजय पांडेय, बिल्लर पांडेय, डॉ रामभरोसा त्रिपाठी, छट्ठेलाल निगम, विरेंद्र शर्मा आदि ने खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें