फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: स्कूल वाहन और बालू लदे ट्रक की टक्कर, गड्ढे में पलटा ट्रक; चालक गंभीर

Fri, 27 Nov 2026 01:14 PM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया

सार

बच्चों को लेने जा रही स्कूल की ओमनी कार और बालू लदे ट्रक की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसे में ओमनी चालक घुम्मन अहमद गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से प्राथमिक उपचार के बाद देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। 
विज्ञापन
स्कूल वाहन और बालू लदे ट्रक की टक्कर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवलपुर चौराहे के समीप शुक्रवार सुबह स्कूल वाहन और बालू लदे ट्रक की टक्कर के बाद अफरा-तफरी मच गई। टक्कर के बाद ट्रक को बचाने के प्रयास में चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसे में स्कूल वाहन का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। गनीमत रही कि घटना के समय कार में कोई बच्चा सवार नहीं था।

विज्ञापन

Trending Videos

कार की बालू लदे ट्रक से टक्कर

कोतवाली क्षेत्र के नवलपुर चौकी के समीप एक निजी विद्यालय की ओमनी कार लेकर चालक घुम्मन अहमद शुक्रवार सुबह बच्चों को लेने जा रहा था। वह नवलपुर-लार मुख्य मार्ग पर चौराहे से करीब दो सौ मीटर आगे पहुंचा था, तभी उसकी कार की बालू लदे ट्रक से टक्कर हो गई। अचानक हुई भिड़ंत से दोनों वाहनों के चालक अपना नियंत्रण खो बैठे। कार को बचाने के प्रयास में ट्रक चालक वाहन को संभाल नहीं सका और ट्रक सड़क किनारे स्थित गड्ढे में पलट गया।

विज्ञापन

हादसे में ओमनी चालक घुम्मन अहमद के पैर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। सूचना पर नवलपुर पुलिस चौकी से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना के समय स्कूल वाहन में केवल चालक ही मौजूद था। बच्चों के सवार नहीं होने से एक बड़ा हादसा टल गया। थाना प्रभारी राहुल सिंह ने बताया मौके पर पुलिस गई है। विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें