पुलिस की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि रितेश चौहान और उनके दोस्त नितेश चौहान का गाड़ी किनारे करने की बात को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि हमलावरों ने दोनों युवकों को गाली देने के साथ ही लाठी-डंडे, रॉड और चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। मामले में रितेश की शिकायत पर सदर कोतवाली पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत अन्य आरोपों में प्राथमिकी दर्ज की थी। इसके बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी।
बुधवार को पुलिस ने मामले में वांछित दो बाल अपचारियों को अभिरक्षा में लिया। वहीं, बृहस्पतिवार को मालगोदाम के पास से रामनाथ देवरिया पश्चिमी निवासी रन्जू यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, घटना में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण राय, उपनिरीक्षक रविंद्र नाथ चौबे, मुख्य आरक्षी राहुल यादव और आरक्षी पंकज शुक्ला शामिल रहे। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।