फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाइयों ने निकाली ट्रैक्टर रैली

विज्ञापन
लेमपु देवरिया मार्ग पर सभा करते सपाई - फोटो : SALEMPUR
विज्ञापन
सपाइयों ने निकाली ट्रैक्टर रैली
विज्ञापन

सलेमपुर (देवरिया)। सपाइयों ने नए कृषि कानून के विरोध में शनिवार को युवजन सभा के राष्ट्रीय महासचिव ओपी यादव के नेतृत्व में ट्रैक्टर रैली निकाली। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री से कृषि कानून वापस लिए जाने की मांग की। साथ ही भरथुआं चौराहे पर सलेमपुर-देवरिया मुख्य मार्ग पर सभा शुरू कर दी। जिसके चलते सड़क करीब आधे घंटे तक जाम हो गया।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश व जिलाध्यक्ष डॉ. दिलीप यादव के आह्वान पर शनिवार को युवजन सभा के राष्ट्रीय महासचिव ओपी यादव के नेतृत्व में ट्रैक्टर रैली निकाली गई। रैली नगर के भरौली वार्ड से शुरू होकर अस्पताल गेट, गांधी चौक, रामपुर बुजुर्ग महदहां, मनिहारी, मिश्रौली, पुरैना होकर भरथुआं चौराहे पर पहुंची। जहां सलेमपुर-देवरिया मार्ग पर सभा शुरू कर दी। इससे करीब आधे तक सड़क जाम रहा। जिलाध्यक्ष डॉ. दिलीप यादव ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाया गया कृषि कानून किसान व देशहित में नहीं है। आज किसान सड़क पर हैं। ओपी यादव ने कहा कि सपा किसानों के हक में इस तरह की लड़ाई लड़ती रहेगी। जब तक किसानों की मांग नहीं मानी जाती है, तब तक आंदोलन चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने भरथुआं चौराहे पर भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ में नारेबाजी की। इस दौरान पूर्व विधायक सुरेश यादव, स्वामीनाथ यादव, मनबोध प्रसाद, विजय लक्ष्मी गौतम, सूरज यादव, राम प्रकाश यादव, हरेराम प्रधान, पंकज श्रीवास्तव, प्रदीप यादव, राणा प्रताप गोंड़, सुरेंद्र यादव, अरुण यादव, धनंजय यादव, धर्मेंद्र सोलंकी, श्यामदेव यादव, योगेंद्र यादव, अरविंद यादव, मानसिंह, जगदम्बा सिंह, राम नयन सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें