फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान दिवस : 90 फरियादी पहुंचे 17 मामलों का ही मौके पर निस्तारण

Sat, 02 May 2026 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। तहसील सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी दिव्या मित्तल और पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम दिव्या मित्तल करीब 12.30 बजे पहुंची तो एसपी अभिजीत आर शंकर ने 1.20 बजे पहुंचे।
विज्ञापन

जिसके चलते फरियादियों को चिलचिलाती धूप में अफसरों के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से जुड़े कुल 90 मामले दर्ज किए गए, जिनमें से 17 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। समाधान दिवस में सर्वाधिक 54 मामले राजस्व विभाग से संबंधित प्राप्त हुए, जिनमें 9 का तत्काल निस्तारण किया गया।
इसके अलावा पुलिस विभाग के 9, विकास के 5, समाज कल्याण के 2 तथा अन्य विभागों के 20 मामले आए। अन्य विभागों से संबंधित 8 मामलों का मौके पर समाधान कराया गया।
विज्ञापन

इस दौरान डीएम दिव्या मित्तल ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनता की शिकायतों का निस्तारण पूरी गंभीरता, पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि लंबित प्रकरणों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और शिकायतकर्ता को अनावश्यक रूप से दौड़ाया न जाए।
उन्होंने राजस्व संबंधी मामलों में विशेष संवेदनशीलता बरतने तथा मौके पर जाकर जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
वहीं एसपी अभिजीत आर शंकर ने पुलिस से संबंधित शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए कहा कि फरियादियों को न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता है।
उन्होंने थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रकरण की गंभीरता से जांच कर समय से समाधान सुनिश्चित करें। कानून-व्यवस्था बनाए रखने में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।
इस दाैरान एसडीएम दिशा श्रीवास्तव, तहसीलदार अलका सिंह, नायब तहसीलदार हरि प्रसाद, खंड शिक्षा अधिकारी आरपी राम, कोतवाल दिनेश कुमार मिश्र आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें