फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सेल्समैन ने गढ़ी थी लूट की कहानी, गिरफ्तार

Sat, 25 Jan 2025 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। नदावर पुल के समीप बंधे के पास से सेल्समैन को चाकू दिखाकर बीस हजार रुपये व मोबाइल की लूट का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया। लूट की घटना पूरी तरह झूठ निकली। वसूली का बीस हजार रुपये हड़पने की नियत से उसने लूट का नाटक रचा। जिसका पुलिस ने सीसी टीवी कैमरा के जरिए खुलासा कर सेल्समैन को गिरफ्तार कर पैसा और मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। थाना भटनी के सकरापार गांव निवासी संजय कुमार भारती पुत्र विक्रम प्रसाद सोहनाग रोड स्थित संतोष कुमार गुप्ता पुत्र रामप्रसाद के दुकान पर रह कर सेल्समैन का कार्य करता है।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम लगभग सात बजे नदावर पुल के बंधे के समीप सलेमपुर जाते समय उसने लूट का नाटक रच दिया। जिस दुकान पर वह रहता था, उससे बताया कि चार अज्ञात लोगों द्वारा चाकू दिखाकर बीस हजार रुपए और मोबाइल लूट लिया गया है। इस मामले में संतोष की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चार लोगों के विरुद्ध लूट का मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी। यही नहीं घटना स्थल का एसपी विक्रांत वीर एडिशनल एसपी दक्षिणी सुनील कुमार सिंह, सीओ दीपक शुक्ला के अलावा फारेंसिक टीम ने भी जांच की। जांच में पुलिस ने संजय कुमार के मोबाइल का लोकेशन ट्रेस किया। जमालूम हुआ कि शिकायतकर्ता खुद अपने उपर हुए लूट की झूूठ कहानी बनाया था। लूट में दिखाए गए मोबाइल को उसने पहले ही मझौलीराज स्थित एक गोदाम में स्वीच आफ कर रख दिया। े
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें