फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली की चपेट में आने से किशोर की मौत, हंगामा

विज्ञापन
बेटे की मौत सदमे परिवार के लोग - फोटो : SALEMPUR
विज्ञापन
बिजली की चपेट में आने से किशोर की मौत, हंगामा
विज्ञापन

शव लेकर जा रही पुलिस की गाड़ी को लोगों ने रोका, 10 लोग झुलसे
एसडीएम के आश्वासन पर शांत हुए लोग, डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
सलेमपुर। बिजली गिरने से एक किशोर की मौत हो गई और दस लोग झुलस गए। इलाज के लिए घायलों को सीएचसी पर पहुंचाया गया। समय से एंबुलेंस नहीं पर लोग हंगामा करने लगे। एसडीएम ने घायलों को 102 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। शव लेकर जा रही पुलिस को लोग घेरकर डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग करने लगे। एसडीएम के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए।
विज्ञापन

मईल थानाक्षेत्र के पिपरा रामधर गांव के लालचंद का बेटा प्रिंस (14), छोटेलाल की बेटी सपना (14), रामाश्रय की बेटी आराधना (16) व रमाकांत की बेटी मनीषा (16) गांव के बाहर खेत में धान की रोपाई कर रही थी। दिन में करीब तीन बजे बिजली गिरने से झुलस गए। सभी को लोगों ने सीएचसी पर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घरवालों का आरोप है कि डॉक्टर के लापरवाही के कारण एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं आया, इस कारण प्रिंस की मौत हो गई। प्रिंस की मां लीलावती देवी एसडीएम से ड्यूटी में तैनात एक वार्ड ब्याय पर बाहर का इंजेक्शन मंगाने का आरोप लगाया। घटना से आक्रोशित लोगों ने सीएचसी पर सवा दो घंटे तक हंगामा किया। अस्पताल पहुंचे एसडीएम संजीव कुमार व कोतवाल अनिल पांडेय ने घायलों को 102 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। वहीं भैंस चरा रहे मझौलीराज नगर के मठिया टोला निवासी रामध्यान यादव (45), इनकी पत्नी तारा देवी (43), कुमकुम (15), नीतू (13 ), नीशु (11) , अभिषेक कुमार (9), रूपेश कुमार (7) बिजली से झुलस गए। इस बाबत एसडीएम संजीव कुमार ने बताया कि एंबुलेंस नहीं मिलने से लोग नाराज थे। किशोर की मौत होने की वजह डॉक्टर की उदासीनता बता रहे हैं। इसकी जांच कराई जाएगी। नियमानुसार जो मुआवजा होगा। वह किशोर के परिजनों को दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें