फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: तीसरी बार धंसा सलेमपुर ओवरब्रिज, बड़े हादसे की आशंका

विज्ञापन
ओवरब्रिज में हुआ होल।
विज्ञापन
सलेमपुर। रेलवे क्रॉसिंग के ओवरब्रिज में एक बार फिर बड़ा होल हो गया है। इसके चलते दरार आना शुरू हो गया है। लगातार तीसरी बार बड़ा होल बन जाने से राहगीरों और वाहन चालकों में दहशत का माहौल है। यह ओवरब्रिज सलेमपुर को मझौलीराज, भाटपार रानी, बलिया और बिहार को जोड़ता है। इस पर प्रतिदिन भारी और हल्के वाहनों का निरंतर आवागमन होता है। ऐसे में पुल पर बने गड्ढे से किसी बड़े हादसे की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, पुल निर्माण में गुणवत्ता संबंधी खामियां लगातार सामने आ रही हैं। लगभग एक वर्ष पूर्व हरैया की ओर से उतरने से पहले पुल के बाईं तरफ बड़ा गड्ढा हो गया था। विभाग ने उसे भरवाया, लेकिन कुछ ही समय बाद पुल के दूसरे हिस्से में भी होल बन गया और ऊपरी सतह धंसने लगी। इसके बाद पुल के दाहिनी ओर भी गड्ढा बन गया था, जिसे शिकायतों के बाद दुरुस्त कराया गया। अब एक बार फिर पुल के दाहिने हिस्से में बड़ा होल उभर आया है। ऊपर से छोटा दिखने वाला यह गड्ढा अंदर से काफी गहरा बताया जा रहा है, जिससे दुर्घटना की संभावना और बढ़ गई है।
पुरैना गांव निवासी व व्यापारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से ओवरब्रिज में दरार और होल बनते जा रहे हैं, लेकिन संबंधित विभाग इस पर गंभीरता से ध्यान नहीं दे रहा है। यदि समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई तो बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर छह पूर्वी इचौना के सभासद अशोक गुप्ता, वार्ड नंबर एक भरौली के सभासद हरिश्चंद्र प्रसाद, वार्ड आठ के सभासद तेजप्रताप पांडेय और योगेश यादव ने कहा कि यह पुल नगर की जीवनरेखा है। बार-बार धंसने की घटनाएं निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़ा कर रही हैं। उन्होंने प्रशासन से तत्काल तकनीकी जांच कराकर स्थायी समाधान सुनिश्चित करने की मांग की है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।
विज्ञापन


सेतु निगम के ओवरब्रिज होने के चलते विभाग को अवगत कराकर तत्काल ठीक कराने के लिए विभाग को निर्देशित किया गया है।
दिशा श्रीवास्तव- एसडीएम सलेमपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें