फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलेमपुर में विधायक मनबोध प्रसाद का पुतला जलाया

Sun, 05 Feb 2017 10:46 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
लार के मटियरा जगदीश गांव के बाहर सपा प्रत्याशी विधायक मनबोध प्रसाद का पुतला जलाते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सलेमपुर। सपा प्रत्याशी बदलने को लेकर शुरू हुआ विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। लार ब्लॉक के मटियरा जगदीश में जहां लोगों ने प्रत्याशी का पुतला जलाया। इसके पूर्व लोगों ने गांव में प्रदर्शन कर नारेबाजी की। वहीं दोगारी मिश्र गांव में बैठक कर लोगों ने प्रत्याशी बदलने की मांग की। सलेमपुर सुरक्षित सीट से सपा ने विधायक मनबोध प्रसाद को प्रत्याशी बनाया है। इसका विरोध पार्टी से जुड़ा एक खेमा खुलकर कर रहा है।
विज्ञापन


रविवार को मटियरा जगदीश गांव के प्रधान सुनील यादव के नेतृत्व में गांव वाले एकजुट हुए। विधायक के पुतले के साथ लोगों ने गांव में प्रदर्शन कर नारा लगाया। बाद में लोग गांव के चौराहे पर पहुंचे और विधायक का पुतला फूंका।

नाराज लोगों ने कहा कि जब तक सपा का प्रत्याशी नहीं बदला जाएगा। तब तक यह विरोध जारी रहेगा। पार्टी विरोधी कार्य करने वाले विधायक को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है, जिसे क्षेत्रीय लोग वोट नहीं करेंगे। इस दौरान राजेश यादव, मृत्युंजय कुशवाहा, बदन यादव, लल्लन यादव मौजूद रहे। वहीं दोगारी मिश्र गांव में प्रधान राजाराम यादव के नेतृत्व में बैठक किया। लोगों ने कहा कि सपा ने जिसको प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन



वह पार्टी से जुड़े लोगों का शुरू से विरोध किया है। अगर टिकट नहीं बदला गया तो पार्टी से नाता तोड़ दूसरे दल के प्रत्याशी को वोट किया जाएगा। इस दौरान जगदंबा यादव, पारस यादव, मुकेश यादव, जीतेन्द्र यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें