आयोजित देवरिया महोत्सव में कई लोग सम्मानित हुए।
- फोटो : अमर उजाला
देवरिया (ब्यूरो)। एसएसबीएल इंटर कॉलेज में आयोजित फाइनल ऑडिशन के सफल प्रतिभागियों को शनिवार को पुरस्कृत किया गया। मिस्टर देवरिया अवनीश श्रीवास्तव और मिस देवरिया साक्षी श्रीवास्तव चुनी गईं।
कीड्स जूनियर, सीनियर और अपर सीनियर वर्ग के प्रतिभाशाली छात्रों को एडीएम वित्त एवं राजस्व बीएल मौर्य ने पुरस्कृत किया। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में आदित्य श्रीवास्तव प्रथम, आदित्य मणि द्वितीय, चंदन यादव तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग में अखिल चंद्र प्रथम, शुभम चौरसिया द्वितीय, रितेश पांडेय तृतीय और अपर सीनियर वर्ग में शौकत अंसारी प्रथम, सतीश गुप्ता द्वितीय, अदिति तृतीय स्थान पर रहीं। निबंध में सीनियर वर्ग में राधा सिंह प्रथम, शिवानी सिंह द्वितीय, मयंक कौशिक तृतीय स्थान पर रहे। अपर सीनियर निबंध में मुकेश चौरसिया प्रथम, आयशा परवीन द्वितीय, रिजवाना खातून तृतीय स्थान पर रहीं।
भाषण प्रतियोगिता में शिवांगी प्रथम, संगीता द्वितीय, खुशबू तृतीय स्थान पर रहीं। क्रिकेट प्रतियोगिता में चौरसिया क्रिकेट क्लब प्रथम स्थान, सरस्वती वरिष्ठ विद्या मंदिर की टीम दूसरे स्थान पर रही। आचार्य व्यास मिश्र स्मृति में आयोजित देवरिया महोत्सव में कई लोग सम्मानित हुए। इस मौके पर रामचंद्र मिश्र, पवन मिश्र, गिरिजा त्रिपाठी, जयप्रकाश, रमाशंकर समेत तमाम लोग मौजूद रहे।