फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सलेमपुर व भटनी रेलवे जंक्शन, फिर भी नहीं रुकती गोदान एक्सप्रेस

Sat, 06 Sep 2025 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
अहमदाबाद गोरखपुर एक्स समेत कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का नहीं है सलेमपुर में ठहराव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। देवरिया जिले में सिर्फ सलेमपुर व भटनी रेलवे स्टेशन जंक्शन का दर्जा हासिल है। इसके बावजूद इन दोनों स्टेशनों पर गोदान एक्सप्रेस का ठहराव नहीं है। इसकी मांग करीब एक दशक से चली आ रही है।
नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष सुधाकर गुप्त गोदानन के ठहराव के लिए कई बार ज्ञापन दे चुके हैं। वहीं पूर्व सांसद रविंद्र कुशवाहा ने संसद में गोदान के ठहराव की मांग की थी। इससे सलेमपुर तहसील क्षेत्र के अलावा बिहार के लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन

सलेमपुर व भटनी सलेमपुर तहसील में आते हैं। यही नहीं सलेमपुर, मैरवां, सिवान व गोपालगंज बिहार के यात्री सलेमलपुर में ट्रेन पकड़ने आते हैं, जबकि भटनी स्टेशन भी बिहार के सीमा पर होने के कारण बिहार के गोपालगंज जिले के बिजईपुर भोरे आदि जगहों यात्री ट्रेन से यात्रा करने के लिए भटनी आते हैं। मुंबई से चलने वाली लंबी दूरी की ट्रेन होने के कारण इस इलाके के यात्रियों को गोदान का ठहराव नहीं होने से लाभ नहीं मिल पा रहा है। यहां के लोगों को आजमगढ़ से सीधा जुड़ाव हो जाता।
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 11055,11056 गोदान एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 19490,19489 गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों के ठहराव की मांग भाजपा के पूर्व सांसद रविंद्र कुशवाहा ने सदन में की थी, मगर इस ट्रेन का ठहराव नहीं हुआ। नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष सुधाकर गुप्त व व्यापारी नेता शंभू दयाल गुप्त भी ठहराव को लेकर करीब एक दशक से मांग करते आ रहें हैं। स्टेशन अधीक्षक ब्रजेश मिश्र ने बताया कि व्यापारी नेता गोदान के ठहराव के लिए कई बार ज्ञापन दे चुके हैं। ज्ञापन उच्चधिकारियों तक पहुंचाया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें