फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नए कलेवर में दिखेगा सदर रेलवे स्टेशन

Sun, 14 Sep 2025 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
तैयार हो रहा 12 मीटर चौड़ा नया फुटओवरब्रिज,
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। देवरिया सदर रेलवे स्टेशन जल्द ही नए कलेवर में नजर आएगा। स्टेशन पर आधुनिक सुविधाएं भी होंगी। परिसर में हर जगह यहां की सांस्कृतिक विरासत भी प्रदर्शित होगी। इसको लेकर स्टेशन परिसर में निर्माण कार्य तेजी पर है। उम्मीद है अगले साल मार्च तक इन सुविधाओं का लाभ यात्रियों को मिलने लगेगा।
केंद्र सरकार की अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत इस स्टेशन का 44 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्विकास किया जा रहा है।
इस योजना का उद्देश्य यात्रियों को महानगरों के विश्वस्तरीय सुविधाएं प्रदान करने के साथ साथ स्टेशन को देवरिया की समृद्ध सांस्कृतिक पहचान से भी जोड़ना है। स्टेशन के परिसर में हर जगह देवरिया की सांस्कृतिक छटा देखने को मिलेगी।
विज्ञापन

जिससे यात्रियों को एक सुखद अनुभव मिलेगा। पुनर्विकास के बाद स्टेशन पर कई नई सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इनमें एक नया और विशाल वेटिंग हॉल, एक पेड वेटिंग एरिया, और एसी लाउंज शामिल है, जहां यात्री आराम से बैठकर अपनी ट्रेन का इंतजार कर सकेंगे। यह परियोजना जिले के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, स्टेशन के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के साथ साथ इसे एक आधुनिक और सांस्कृतिक स्वरूप प्रदान करेगी। स्थानीय लोग और यात्री इस नए और बेहतर स्टेशन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। स् टेशन को देवरिया की जरुरतों और सांस्कृतिक महत्व से जोड़ने में सदर सांसद शशांक मणि की गहरी रुचि इसको नया रूप दे रही है।
विज्ञापन

वेटिंग हाल में होगी समृद्धि लाइब्रेरी ःसदर स्टेशन के वेटिंग हाल में एक लाइब्रेरी भी बनाई जाएगी। यहां यात्री अपनी यात्रा के दौरान मुफ्त में किताबें पढ़ सकेंगे, जिससे उनका समय उपयोगी साबित होगा। इसके उन्हें अपना पीएनआर और पहचान पत्र जमा कराना होगा। देवरही मंदिर, दुग्धेश्वरनाथ मंदिर, देवरहा बाबा स्थान की झलक समेत जिले की सांस्कृतिक धरोहरों को भित्ति चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा।त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें