फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदर विधायक ने किया हाईमास्ट का लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर विधायक ने किया हाईमास्ट का लोकार्पण
विज्ञापन

देवरिया। सदर विधायक डॉ सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी ने सोमवार को देवरिया बस स्टैंड परिसर में 6.20 लाख रुपये की लागत से लगे हाईमास्ट का लोकार्पण किया। यह हाईमास्ट उन्होंने अपनी निधि से लगवाया है।
विज्ञापन

सदर विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में देश और प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर है। इस हाईमास्ट के लग जाने से रात में बस स्टैंड परिसर में आने वाले यात्रियों के साथ कर्मचारियों को सुविधा होगी। मेरी कोशिश है कि चुनाव से पहले बस स्टैंड का नया भवन बनना शुरू हो जाए। इसके लिए मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री से बराबर बातचीत कर रहा हूं। एआरएम ओम कुमार मिश्रा ने सभी कर्मचारियों की तरफ से सदर विधायक का आभार जताया। इस दौरान भाजपा मीडिया प्रभारी अंबिकेश पांडेय, देवेंद्र राय, अरविंद कुमार, धर्मेंद्र कुशवाहा, चंदन कुमार पांडेय, मकबूल अहमद, दीनानाथ मिश्रा, राकेश पति त्रिपाठी, केएन गुप्ता, एके श्रीवास्तव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें