फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने किया 3.35 करोड़ से निर्मित सड़क का लोकार्पण, 1.65 करोड़ की लागत से बनने वाली सड़कों का शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक ने किया 3.35 करोड़ से निर्मित सड़क का लोकार्पण, 1.65 करोड़ की लागत से बनने वाली सड़कों का शिलान्यास
विज्ञापन

देवरिया। सदर विधानसभा क्षेत्र में लोकनिर्माण विभाग से करीब तीन करोड़ 35 लाख की लागत से निर्मित सड़क का लोकार्पण और एक करोड़ 65 लाख की लागत से बनने वाली सड़कों का शिलान्यास सदर विधायक डॉ. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी ने रविवार को किया। इसमें देवरिया- सलेमपुर मार्ग से सदर ब्लाक होते बेलड़ाड रोड, देवरिया-बेलड़ाड रोड से कठिनइयां तक, देवरिया-बेलडाड मार्ग से परसिया अहीर टोला तक, कोल्हुआ से इजरही तक, मझगांवा में भरटोली मार्ग आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

जेल चौकी के सामने स्थित सदर ब्लाक मोड़ पर समारोह को संबोधित करते हुए सदर विधायक ने कहा कि चुनाव के समय इन मार्गों की खराब हालत देखकर सड़कों के निर्माण का वादा किया था, जो आज पूरा हो रहा है। उन्होंने कहा कि विधायक नहीं मैं देवरिया क्षेत्र की जनता का सेवक हूं। देवरिया सदर को एक मॉडल विधानसभा क्षेत्र के रूप में स्थापित करने का प्रयास कर रहा हूं। केंद्र और प्रदेश सरकार की हर योजना का लाभ क्षेत्र की जनता को मिले, इसके लिए पूरा प्रयास कर रहा हूं। इस दौरान पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता अख्तर अब्बास, अवर अभियंता मनीष गुप्ता, नम्रता सिंह, सीपी सिंह, राजीव नाथ तिवारी, अम्बिकेश पांडेय, श्रीराम तिवारी, राममदन मिश्रा, अजित त्रिपाठी, हरेराम सिंह, सतीश चंद्र त्रिपाठी, रामदास मिश्रा, राजन सिंह, कुलनाथ तिवारी, रामकुमार तिवारी, अमित तिवारी, अखिलेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें