फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसत: भदिला प्रथम में नाव के इंतजाम नहीं

Tue, 02 Sep 2025 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
- ग्रामीणों ने आरके दफ्तर में नायब तहसीलदार का किया घेराव, आश्वासन पर माने लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। सरयू नदी में सैलाब उमड़ आया है। जिससे राप्ती भी उफान पर है। भदिला प्रथम गांव में नाव का इंतजाम न होने से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को आरके दफ्तर पहुंच नायब तहसीलदार रवींद्र मौर्य का घेराव किया। सभी नाव चलवाने की मांग कर रहे थे। आश्वासन के बाद सभी ग्रामीण माने।
राप्ती नदी में बाढ़ आने से भदिला प्रथम गांव टॉपू बना हुआ है। जिससे आवागमन नाव के जरिये हो रहा है। लोगों के अनुसार विभाग ने पिछले कुछ दिनों से लगाई गई सरकारी नाव हटा दिया है। जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

दो दर्जन से अधिक नाराज ग्रामीण तहसील स्थित आरके दफ्तर पहुंचे। जहां नायब तहसीलदार को देख समस्या से उन्हें अवगत कराते हुए नाव चलवाने की मांग किए। ग्रामीणों उग्र देख अधिकारी कुछ देर के लिए हक्का-बक्का रह गए। नायब तहसीलदार ने नाव लगवाने का आश्वासन देने के साथ हालात का जायजा लेने का आश्वासन दिए। ग्रामीणों का कहना था कि नाव हटा लिए जाने से आवागमन में काफी दिक्कतें आ रही हैं। पिछले 24 घंटे में जलस्तर में काफी इजाफा हुआ है। नायब तहसीलदार रवींद्र मौर्य ने बताया कि कुछ नावें लगाई गई थीं।
विज्ञापन

जल्द ही नाव से आवागमन सुलभ करा दिया जायेगा। मौके पर शिवनाथ यादव, रामदुलारे यादव, रामधनी यादव, श्रीराम यादव, रामआसरे साह, रामचीज यादव, अशोक साहनी, सुग्रीम साहनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें