खुखु़ंदू। महुई श्रीकांत गांव में सोमवार की सुबह करीब सात बजे हाईटेंशन तार टूटकर एक गाय पर गिर पड़ा। इससे गाय की मौत हो गई, जबकि वहां लगा ट्रांसफाॅर्मर जलने लगा। सूचना मिलते ही निगम के कर्मचारियों ने बिजली काटी।
महुई श्रीकांत गांव निवासी सुनीता देवी के दरवाजे से होकर हाईटेंशन तार गया है। सुबह को वह गाय को दरवाजे पर बांधकर दूध निकालने के लिए बाल्टी लेने घर में चली गई। इसी बीच पास में लगे ट्रांसफाॅर्मर से निकली चिंगारी स आग लग गई। थोड़ी देर हाईटेंशन तार भी गाय पर गिर पड़ा। इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर ने बताया कि हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आने से गाय की मौत हुई है। संवाद