फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंट भट्ठे पर नकब काटकर 57 हजार रुपये चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ईंट भट्ठे पर नकब काटकर 57 हजार रुपये चोरी
विज्ञापन

खुखुंदू। थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरी की घटनाओं की भरमार हो गई है। चोर एक के बाद एक चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस की नींद हराम कर दिए हैं। दो दिन पहले कस्बे में नकब कटने के बाद फिर शुक्रवार की रात बड़हरा ईट भट्ठे पर चोर नकब काटकर एक बाक्स उड़ा ले गए। बाक्स में आवश्यक कागजात और 57500 रुपये थे। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
विज्ञापन

राघव नगर देवरिया निवासी पिंटू सिंह थाना क्षेत्र के बड़हरा र्में इंट भट्ठा चलाते हैं। भट्ठे पर मजदूरों के अलावा मुंशी रामप्रीत सिंह रहते हैं। मुंशी के रहने के लिए एक कमरा बना है। उसमें भट्ठे के लेखाजोखा का हिसाब और कैश रखने के लिए एक बाक्स रखा गया था। मुंशी रोज की तरह शुक्रवार की रात भोजन कर कमरे के बाहर सो गए। शनिवार की सुबह जगने पर जब फाटक खोलकर कमरे में घुसे तो देखा बक्सा गायब है। कमरे के अंदर जाकर देखा तो नकब कटा हुआ था। मुंशी ने घटना की सूचना तत्काल मालिक पिंटू सिंह को दिया। बक्से में साढ़े 57 रुपये और भट्ठे से संबंधित महत्वपूर्ण कागजात थे। पिंटू सिंह ने भट्ठे पर पहुंच घटना की जानकारी पुलिस को दी। उधर नकब काटने के बाद चोर बाक्स निकालकर फिर से ईंट सजाकर नकब बंद कर दिए हैं। एसओ मुकेश कुमार मिश्र ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें