फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पच्चीस हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पच्चीस हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

तरकुलवा। स्थानीय क्षेत्र में एक वर्ष पहले कपड़ा व्यवसायी से रंगदारी मांगने व पैसा लूटने के मामले का आरोपी फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। शनिवार की देर रात पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

तरकुलवा थाना क्षेत्र के रामपुरगढ़ में एक वर्ष पहले कपड़ा व्यवसायी रामायण जायसवाल के दुकान से जबरदस्ती कपड़ा ले लेना, 10 हजार रंगदारी मांगने व जेब से पांच हजार रुपए निकाल लेने का आरोप थाना क्षेत्र के बाबू मुंडेरा निवासी अप्पू उर्फ कमलेश्वर सिंह पुत्र उदय प्रताप सिंह पर लगा था। व्यवसायी की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश करने लगीं। आरोपी फरार हो गया। इसके बाद वांछित आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक की ओर से 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए तरकुलवा पुलिस मुखबिर का सहारा ले रही थी। शनिवार की रात प्रभारी निरीक्षक प्रदीप शर्मा को मुखबिर की सूचना मिली कि आरोपी अपने घर के बरामदे में बैठा हैं। प्रभारी निरीक्षक अपने हमराहियों के साथआरोपी के घर की घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि रविवार को पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें