फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने तमंचा सटाकर एक लाख बीस हजार रुपये लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
बदमाशों ने तमंचा सटाकर एक लाख बीस हजार रुपये लूटे
विज्ञापन

पथरदेवा/ बघौचघाट। मजदूरी बांट रहे ईंट-भट्ठे के एक मुंशी को तमंचा सटाकर बदमाशों ने एक लाख बीस हजार रुपये लूट लिया। शोर मचाने पर मुंशी की पिटाई कर बदमाश फरार हो गए। मुंशी ने तरकुलवा पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

कृष्णा कुशवाहा पुत्र रामशकल निवासी गौरकोठी थाना बरियारपुर शाहपुर पुरैनी ईंट-भट्ठे पर मुंशी का काम करता है। शनिवार को मजदूरों को पैसे बाटने के लिए बैठा था। इसी समय तीन बाइक पर सवार छह लोग पहुंचे और कृष्णा की कनपटी पर तमंचा सटाकर रकम छीन ली। उसने शोर मचाया तो उसे बदमाशों ने बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया और असलहा लहराते हुए फरार हो गए। भट्ठे के मजदूरों ने मुंशी को अस्पताल पहुंचाया। भट्ठा मालिक ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। कृष्णा ने थाने में तहरीर दी है। तरकुलवा थाना प्रभारी नवीन सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। घटना के बारे में पता किया जा रहा है, कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें