भारतभारी। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के परसा पंडित गांव स्थित आरआरसी सेंटर में घुसकर तोड़फोड़ में सोमवार की रात अराजक तत्वों के की ओर से किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में सेंटर की संरचना को क्षति पहुंची है, जिससे सरकारी संपत्ति का नुकसान हुआ है। मंगलवार सुबह घटना की जानकारी होने पर ग्राम प्रधान मरियम खातून, पत्नी राज अली ने थाना डुमरियागंज में तहरीर देकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, गांव में स्थित आरआरसी सेंटर का अज्ञात लोगों ने गेट तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वहां बनी पार्टीशन वॉल (दीवार) को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना से सरकारी धन का नुकसान हुआ है। मामले में ग्राम प्रधान ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि घटना की जानकारी है। पुलिस मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।