फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असलहा सटाकर साढ़े तेरह हजार की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
असलहा सटाकर साढ़े तेरह हजार की लूट
विज्ञापन

बनकटा (देवरिया)। क्षेत्र के रुस्तम बहियारी खड़वा टोला के समीप शनिवार को एक विद्यालय के प्रबंधक और उनके सहयोगी को मारपीट कर बाइक सवार बदमाशों ने असलहा सटाकर 13,560 रुपये व विद्यालय का कागजात लूट लिए। बदमाश चार की संख्या में थे। प्रबंधक ने दो नामजद सहित चार लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

कोठिलवा शिक्षा समिति के मंत्री/प्रबंधक विपिन कुमार ने तहरीर में कहा है कि वह अपने सहयोगी रामअवध कुशवाहा के साथ समिति के कुछ मूल अभिलेखों को लेकर एक अधिवक्ता से मिलने देवरिया गए थे। वहां से वापस लौट रहे थे। इसी बीच सलेमपुर से एक बाइक पर सवार दो लोग पीछा करने लगे। इसके बाद फुलवरिया चौराहा से अन्य एक बाइक पर सवार दो लोग भी उनके साथ हो लिए। बहियारी बघेल के रुस्तम बहियारी खड़वा टोला के समीप बाइक सवार बदमाशों ने प्रबंधक व उनके सहयोगी को धक्का देकर गिरा दिया और उनकी पिटाई करने लगे। इसके बाद उनमें से एक बदमाश ने उनकी गाड़ी की चाभी निकाल ली। इसी बीच उनमें से एक ने असलहा सटा दिया। इसके बाद बदमाश विद्यालय की सूचना एवं कार्यवाही रजिस्टर, अन्य आवश्यक कागजात एवं उनके पास से 13,560 रुपए लूट कर भाग गए। इस संबंध में एसओ गोपाल प्रसाद ने बताया कि तहरीर मिली है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें