फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका कर्मचारियों की वसूली में पांच लाख घट गई टैक्सी स्टैंडों से आय

विज्ञापन
विज्ञापन
पालिका कर्मचारियों की वसूली में पांच लाख घट गई टैक्सी स्टैंडों से आय
विज्ञापन

देवरिया। जो नगर पालिका पहले नीलामी प्रक्रिया के तहत टैक्सी और टैंपो स्टैंड से औसत 6.52 लाख रुपये महीना कमाती थी, वह स्टैंड की बागडोर अपने हाथ में लेने के बाद आधी आमदनी भी नहीं कर पा रही। सूत्रों के मुताबिक वसूली की ज्यादातर रकम पालिका कोष में जमा होने के बजाय अधिकारी, कर्मचारियों की जेब में जा रही है।
चार साल में टैक्सी-टैंपो स्टैंड से आय के आंकड़ों पर गौर करें तो इस मद में इतनी कंगाली कभी नहीं रही। वित्तीय वर्ष 2016-17 में नगर पालिका की मासिक औसत आय 6.17 लाख रही। 2017-18 में 5.62 लाख, 2018-19 में 6.54 लाख और पिछले वित्तीय वर्ष 2019-20 में 6.52 लाख थी। मौजूदा वित्तीय वर्ष शुरू होने से पूर्व कोविड-19 महामारी के चलते 25 मार्च को लॉकडाउन हो गया। जिसके चलते स्टैंड की नीलामी नहीं हो पाई। जुलाई माह में लॉकडाउन हटा लिया गया। नगर पालिका शहर के दस टैक्सी-टैंपो स्टैंड की वसूली अपने कर्मचारियों से करा रही है। बाजार पूर्व की भांति खुल गए हैं। वाहनों की आवाजाही शुरू होने से सड़कों पर जाम भी लग रहे हैं। जिम्मेदार स्टैंड वसूली की रकम प्रतिदिन की वास्तविक आय करीब 49 हजार की जगह पांच से आठ हजार रुपये नगर पालिका कोष में जमा करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में ईओ रोहित सिंह ने कहा कि हाल ही में आया हूं। इसलिए गड़बड़ी की जानकारी मुझे नहीं है। टैक्सी व टेंपों स्टैंड से वास्तविक वसूली के आंकड़े जुटा रहा हूं। दो दिन में स्थिति साफ हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें