फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बिना साधन वाले मार्गों पर चलेंगी रोडवेज बस

Mon, 31 Mar 2025 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। रोडवेज डिपो को जल्द 10 और नई बसें मिलने वाली हैं। इधर कई जनप्रतिनिधियों ने अपने क्षेत्र में बस चलाने की मांग की है। इसके लिए उन्होंने मुख्यालय को पत्र भी लिखा है। नई बसों के मिलने के बाद डिपो प्रशासन जनप्रतिनिधियों से पुनः प्रस्ताव मांगने की तैयारी कर रहा है, ताकि बस विहीन मार्गों पर रोडवेज बस चलाई जा सके।
देवरिया डिपो में वर्तमान में निगम की 79 और अनुबंधित 138 बसें हैं। इस बीच परिवहन निगम की ओर से पुरानी बसों को बेड़े से हटाने व कुछ नई बसों को शामिल करने की प्रक्रिया शुरू की है।
विज्ञापन

इसी क्रम में देवरिया डिपो को 10 से 12 नई बसें मिलने की संभावना है। इन्हें लंबी दूरी के अलावा जिले के उन बस विहीन मार्गों पर चलाने की योजना बनाई जा रही है, जहां आवागमन के साधन कम हैं या डग्गामार वाहन वाले ज्यादा हैं।
जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्र में से चार के जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र में बंद पड़ी बस सेवा को बहाल करने के लिए परिवहन निगम को पत्र लिखा है। भाटपाररानी के विधायक ने टीकमपार-पुरैना, नेटुआवीर चौराहा-खामपार तक तथा बखरी-परसिया छितनी सिंह, सिकटिया-प्रतापपुर रूट पर एक भी बस नहीं चलने का हवाला देते हुए यहां बसें चलवाने की मांग की है। भाटपाररानी-पकड़ी-बंगरा से हरेराम चौराहा तक एवं प्रतापपुर-रतसिया कोठी-टिकमपार-भाटपाररानी तक भी केवल एक बस को अपर्याप्त मानते हुए यहां बसों की संख्या बढ़ाने की मांग की हैं।
डिपो के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राकेश पति त्रिपाठी ने बताया कि देवरिया डिपो को 10 से 12 बसें मुख्यालय स्तर से मिलने वाली हैं। दो बसें शीघ्र मिल जाएंगी। इसके बाद क्रम से अन्य बसें बेड़े में जुड़ेंगी।
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों के प्रस्ताव पूर्व में भी आए हैं, अब पुन: उनसे यह मांगे जाएंगे। उनकी ओर से निर्धारित रूटों का आंकलन कर एवं बस विहीन मार्गों पर नई बस चलाए जाने की व्यवस्था बनाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें