फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सड़क चौड़ीकरण में आई तेजी, खुद तोड़ने लगे अतिक्रमण की जद में आए मकानक

Tue, 27 May 2025 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया/बरहज। बिहार से अयोध्या तक बनने वाले रामजानकी मार्ग के चौड़ीकरण तेज गति से होने लगा है। 2027 तक निर्माण पूरा होने की उम्मीद है। कपरवार से कुंडौली तक सड़क 10, जबकि मेहरौना स्थित बिहार बाॅर्डर तक 19 मीटर चौड़ी सड़क बनाई जाएगी। बेलडाड़ से कटइलवा तक मार्ग के लिए चौड़ीकरण जेसीबी आदि से खोदाई कराई जा रही है। मार्ग की जद में आने वाले लोग खुद अतिक्रमण या मकान तोड़कर खाली कर रहे हैं। मार्ग के बन जाने से यात्रियों को अयोध्या जाने की सहूलियत होगी और समय बचेगा।
विज्ञापन

भारत शृंखला माला के तहत अयोध्या से जनकपुर तक करीब 13 साै करोड़ रुपये की लागत से रामजानकी मार्ग का चौड़ीकरण कराया जा रहा है। एनएच 227 ए की ओर से सड़क के किनारे बिजली के खंभे, पेड़ आदि पहले ही शिफ्ट करा दिया गया है। हालांकि अधिकतर लोग अब भी सड़क की जद में आने वाली जमीन पर काबिज हैं। बेलडाड़ से कटइलवा तक सड़क निर्माण कार्य में आरओबी का काम शुष् कर दिया गया है। सड़क निर्माण के लिए तैयार किए जा रहे फाउंडेशन कार्य में आई तेजी को देखते हुए कपरवार, नौकाटोला, कुवाइच आदि जगहों पर लोग कब्जा खाली करने में जुट गए हैं। विभाग के अनुसार कपरवार उग्रसेन पुल से कुंडौली करीब 44.985 किलोमीटर तक 10 मीटर, वहीं मेहरौना बार्डर तक 12.25 किलोमीटर सड़क 19 मीटर चौड़ा किया जाना है।ई
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें