फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने बाइक रैली निकाली, सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं ने बाइक रैली निकाली, सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन

देवरिया। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत रविवार की सुबह पुलिस लाइन से महिलाओं की मोटरसाइकिल रैली निकली। महिला सिपाहियों सहित अन्य ने पूरे उत्साह संग भाग लिया। पुलिस लाइन से रोडवेज, सिविल लाइन, राघवनगर, हनुमान मंदिर तिराहा होते हुए शहरवासियों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किया। अंत में सुभाष चौक पर जाकर इसका समापन हुआ।
पुलिस लाइन में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत निकली जागरूकता बाइक रैली का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक डॉ. श्रीपति मिश्र एवं सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी राजीव चतुर्वेदी ने हरी झंडी दिखाकर किया। दोनों अधिकारियों ने मौके पर दोपहिया वाहन चलाते समय तीन सवारी न बैठाने, बिना नंबर प्लेट लगे वाहन व नशे की हालत में गाड़ी न चलाने, वाहन को ओवर स्पीड से न चलाने के साथ ही अपने परिवार वालों एवं रिश्तेदारों तथा आसपास के लोगों को वाहन चलाते समय हेल्मेट व सीट बेल्ट के प्रयोग करने की अपील की। रैली में शामिल बाइक सवार महिलाओं ने पूरे रास्ते भर लोगों से यातायात के नियमों का पालन करने की सीख दी। इस दौरान एएसपी डॉ. रामयश सिंह, सीओ सिटी निष्ठा उपाध्याय, सीओ सलेमपुर श्रेयश त्रिपाठी, दिनेश कुमार यादव, प्रभारी निरीक्षक यातायात जेपी यादव, टीएसआई रमवृक्ष यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैली निकाल लोगों को किया जागरूक
देवरिया। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत रविवार को मेडिकल कालेज निर्माण में लगे श्रमिकों ने रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया। श्रमिक हेलमेट लगा को लेकर जागरूक कर रहे थे। मेडिकल कालेज निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों ने कार्यस्थल से रैली निकाली। इसमें शामिल श्रमिक सिर पर हेलमेट लगाए थे और वर्दी पहने थे। रैली महाराजा अग्रसेन इंटर कालेज, जलकल रोड, कोतवाली रोड, सिविल लाइंस होते निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज परिसर में पहुंच कर समाप्त हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें