फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: राइजिंग स्टार ठाकुरपुर की टीम रही क्रिकेट लीग सीजन 2 की विजेता

Thu, 06 Nov 2025 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सोहनपुर। क्षेत्र के तोमर मार्केट छपरा बुजुर्ग में स्व. भागमनी देवी की स्मृति में आयोजित टीसीएल 2025 सीजन 2 की ओर से आयोजित ठाकुरपुर क्रिकेट लीग प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में ठाकुरपुर रॉयल्स ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवरों में 5 विकेट खोकर 190 रन बनाए।
विज्ञापन

इसके जवाब में राइजिंग स्टार ठाकुरपुर ने 195 रन बनाकर चार विकेट से फाइनल मुकाबला अपने नाम कर किया। मैन ऑफ द मैच तेज प्रताप ने 23 गेंद में 68 रन की नाबाद पारी खेली।
मैन ऑफ द टूर्नामेंट पप्पू सिंह 175 रन और 6 विकेट लिए। बेस्ट बालर राहुल प्रसाद ने 9 विकेट लिए बेस्ट बैट्समैन तेज प्रताप 185 रन को पुरस्कार दिया गया।
मैच के मुख्य अतिथि विजय प्रताप सिंह रहे। उन्होंने मैच का उद्घाटन फीता काटकर व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। तत्पश्चात छपरा बुजुर्ग के ग्राम प्रधान अनिल सिंह तोमर ने आये अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। विशिष्ट अतिथि मिथिलेश सिंह और ह्रदयानंद यादव रहे।
विज्ञापन

विजेता टीम राइजिंग स्टार ठाकुरपुर के कप्तान विकास कन्नौजिया को ट्राॅफी, साइकिल और 15000 नगद इनाम दिया गया। उपविजेता टीम ठाकुरपुर रॉयल्स के कप्तान संताज को ट्राॅफी मिक्सर मशीन और 7000 रुपये का नगद इनाम दिया गया।
विज्ञापन

कमेटी के संयोजक गगन प्रताप सिंह, बबलू, आस्ता आलम, राजू युवराज, वेक्टर, पप्पू निर्णायक बलराम पाठक और सुनील यादव रहे।
इस अवसर पर दिलीप सिंह, अशोक सिंह, विशाल यादव, मुक्तेश्वर सिंह, उपेंद्र, असलम अंसारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें