फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व के आनंद में डूबे रहे श्रद्धालु

Thu, 06 Nov 2025 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
गुरुनानक प्रकाश पर्व पर शबद कीर्तन करतीं श्रद्धालु, फोटो: जागरुक पाठक - फोटो : भेटुआ उच्च प्राथमिक स्कूल परिसर मेंं निर्माणाधीन मॉडल स्कूल ।
विज्ञापन
देवरिया। गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व बुधवार को श्रद्धा व विश्वास के साथ मनाया गया। गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा नई काॅलोनी में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। दिन में गुरुद्वारा के सामने पंडित दीनदयाल पार्क में अटूट लंगर का आयोजन हुआ। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल और पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने भी गुरुद्वारा गुरुसिंह सभा में शीश नवाया और लंगर चखा।
विज्ञापन

गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व पर भोर में सिख समाज के लोग जुट गए। सभी ने एक साथ नित नेम वाणियों का पाठ किया। शबद कीर्तन और सहज पाठ हुआ। इसके बाद श्रद्धालुओं ने गुरु की वाणी का शबद कीर्तन गाया। चांदनी कौर व गगनदीप कौर ने गुरुवाणी पाठ किया, जिसे सभी श्रद्धालुओं ने दुहराया। पूरा माहौल भक्तिपूर्ण हो गया। इसकी धारा में श्रद्धालु डुबकी लगाते रहे।
ग्रंथी दामोदर सिंह ने गुरुमत कथा विचार सुनाया। इसमें गुरुनानक देव जी के जीवन और शिक्षाओं के बारे में बताया गया।
ग्रंथी जी ने कहा कि गुरुनानक देव ने मेहनत करो और बांट कर छकने का संदेश दिया है। सदैव ईश्वर का नाम जपने की राह दिखाई है। ग्रंथी जी ने बताया कि गुरुनानक देव ने कहा है कि सबका भला करने की सोचना चाहिए। दूसरे की एक गलती माफ करोगे को परमात्मा तुम्हारी गलतियां माफ करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें